मुख्यमंत्री ने लांच किया वीटा का देसी गाय का दूध

Edited By Updated: 02 Jul, 2016 11:08 AM

haryana manohar lal khattar launch vita native cow milk

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया

पंचकूला (मुकेश): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां देसी गाय का पास्चुरीकृत ए-2 दूध वीटा बूथों पर उपलब्ध होगा। शुरुआत में कुरूक्षेत्र के दूध प्लांट में प्रतिदिन 5 हजार लीटर दूध का प्रसंस्करण व पैकिंग की जाएगी। इसे पंचकूला, दिल्ली व कुरूक्षेत्र में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। 

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में देसी गाय का वीटा ए-2 पास्चुरीकृत दूध लांच करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सहकारी बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों के एकमुश्त निपटाने की योजना तथा राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत इन बैंकों द्वारा वितरित की जा रही पैंशन व भत्तों के लिए माइक्रो ए.टी.एम. योजना का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ तथा भारतीय तेल निगम के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत देसी गाय का ए-2 दूध तथा वीटा के अन्य उत्पाद प्रदेश में संचालित भारतीय तेल निगम के 1500 पैट्रोल पंपों पर बिक्री केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले जब प्रदेश की सत्ता संभाली थी तो उन्होंने गौवंश के संवर्धन व भारतीय संस्कृति की प्रतीक गौमाता के संरक्षण का सपना संजोया था, वह आज साकार हो गया है। इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ को लाभ की स्थिति में लाने के लिए प्रसंघ के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष राजन के प्रयासों की सराहना की।  इस अवसर पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद रतनलाल कटारिया, खान एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, सीमा त्रिखा, भाजपा के मुख्य सचेतक व राज्य मंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया भी उपस्थित थीं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!