पूर्व कांग्रेस सरकार की कई स्कीमों को किया जा रहा बंद: तंवर

Edited By Updated: 26 Nov, 2015 11:17 AM

ashok tanwar

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार की कई स्कीमों को बंद किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र (धमीजा): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार की कई स्कीमों को बंद किया जा रहा है। राजीव गांधी आश्रय योजना व अन्य कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन गर्ग के पुत्र के विवाह समारोह में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। जनता का इस सरकार से विश्वास उठ गया है।

कई घोटाले उजागर हुए हैं। गेहूं, धान के अलावा अन्य कई मामलों में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए और दोषियों को दंड दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व सत्ताधारी नेताओं के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिन चीजों पर टैक्स लगाए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। गुडग़ांव में क्राइम बढ़ रहा है और बिल्डर्स की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनता ने भाजपा सरकार से कई उम्मीदें लगाई थीं लेकिन किसी उम्मीद पर यह सरकार खरी नहीं उतरी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!