Edited By Updated: 26 Apr, 2017 04:05 PM
अधोया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 2-3 दिन के लिए मजदूरी करने बाहर गया था।
पिहोवा (बंसल):अधोया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 2-3 दिन के लिए मजदूरी करने बाहर गया था। गत 24 अप्रैल को जब घर लौटा तो उसकी पत्नी ने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी 7 वर्षीय बेटी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले रामलाल उसे लालच देकर अपने घर ले गया।
यह बात उसकी जेठ की लड़की ने घर आकर बताई तो वह रामलाल के घर पहुंची जहां से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। जैसे वह कमरे में गई तो देखा कि राम लाल उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। रामलाल उसे धक्का दे भाग गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने बच्ची का मैडीकल करवाकर रामलाल के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।