32 HCS वर्ष के अंत तक भी नहीं बन सके IAS

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Dec, 2017 02:55 PM

32 hcs not even at the end of the year ias

हरियाणा के 32 एच.सी.एस. अफसरों की आई.ए.एस. बनने की मुराद इस वर्ष पूरी नहीं होगी, क्योंकि 22 दिसम्बर को होने वाली पदोन्नति कमेटी की बैठक अब नहीं होने जा रही। यह बैठक लंबित हो गई है और इसके पीछे कारण नॉन एच.सी.एस. अधिकारियों की पदोन्नति पर कैट द्वारा...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा के 32 एच.सी.एस. अफसरों की आई.ए.एस. बनने की मुराद इस वर्ष पूरी नहीं होगी, क्योंकि 22 दिसम्बर को होने वाली पदोन्नति कमेटी की बैठक अब नहीं होने जा रही। यह बैठक लंबित हो गई है और इसके पीछे कारण नॉन एच.सी.एस. अधिकारियों की पदोन्नति पर कैट द्वारा लगाया स्टे बड़ा कारण बताया जा रहा है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन को पत्र लिखा था कि 2012 से 2016 तक रिक्त पदों के लिए एच.सी.एस. अधिकारियों की आई.ए.एस. के लिए पदोन्नति होनी है, इसलिए 22 दिसम्बर को बैठक निर्धारित की जाए। इसी पत्र में नॉन एच.सी.एस. अधिकारियों की पदोन्नति का हवाला दिया गया था, लेकिन नॉन एच.सी.एस. की पदोन्नति कैट के चलते लटक गई और ऐसे में एच.सी.एस. अधिकारियों की पदोन्नति बैठक भी अब आगे टल गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आगामी 22 जनवरी से पहले एच.एस.एस. अधिकारियों की पदोन्नति होनी आवश्यक है, ऐसे में जनवरी माह कभी भी पदोन्नति कमेटी की बैठक हो सकती है। यहां बता दें कि कानूनी रुकावटों के चलते एच.सी.एस. अधिकारियों की आई.ए.एस. पदों पर पदोन्नति पिछले पांच साल से लंबित है। राज्य सरकार ने 2012 से 2016 तक की सूची के अनुसार करीब 40 एच.सी.एस. अधिकारियों के नाम पदोन्नति के लिए भेजे थे, जिनमें से 32 एच.सी.एस. अफसरों की पदोन्नति का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। हरियाणा सिविल सेवा ऑफिसर्स एसोसिएशन के आग्रह पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एच.सी.एस. अधिकारियों का काडर 212 से बढ़ाकर 300 कर चुके हैं। 

राज्य में फिलहाल 196 एच.सी.एस. अधिकारी काम कर रहे हैैं। इनमें से प्रदेश सरकार 32 एच.सी.एस. अधिकारियों को पदोन्नत कर आई.ए.एस. बनाने जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने एच.सी.एस. अधिकारियों को प्रोमोट कर आई.ए.एस. बनाने पर लगी रोक को पूर्व में हटा दिया था। हालांकि सरकार ने कुछ एच.सी.एस. की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें आई.ए.एस. वाले पदों पर नियुक्त किया हुआ है और ऐसे में सरकार भी चाहती है तो जल्द पदोन्नति हो जाए। इस पदोन्नति के चलते आई.ए.एस. अधिकारियों की तबादले की सूची भी रुकी पड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!