महिला को अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Nov, 2017 01:29 PM

naib tahsildar arrested for sending obscene

करनाल की महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में करनाल पुलिस ने निलम्बित कोहंड निवासी नायब तहसीलदार आनन्द रावल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सी.आई.ए. 2 ने की। विदित हो कि 29 सितम्बर को करनाल के एक पत्रकार की पत्नी की शिकायत...

करनाल(ब्यूरो):करनाल की महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में करनाल पुलिस ने निलम्बित कोहंड निवासी नायब तहसीलदार आनन्द रावल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सी.आई.ए. 2 ने की। विदित हो कि 29 सितम्बर को करनाल के एक पत्रकार की पत्नी की शिकायत पर करनाल सिविल लाइन्स पुलिस ने नायब तहसीलदार आनन्द रावल व उसके कुछ साथियों पर मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार नायब तहसीलदार ने पत्रकार की पत्नी और मां के नाम से अश्लील आई.डी. बनाकर और कई आपत्तिजनक सन्देश भेजने शुरू कर दिए। जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस नायब तहसीलदार की तलाश में जुटी थी और सी.आई.ए.-2 ने शनिवार को नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!