Edited By Updated: 01 Oct, 2016 08:14 PM
यदि आप कपड़े का व्यापार करते है और केवल सी.सी.टी.वी. लगवाकर अपनी दुकान पर सुरक्षा होने का दावा करते है तो ये चौंकाने...
करनाल (कमल मिड्ढा): यदि आप कपड़े का व्यापार करते है और केवल सी.सी.टी.वी. लगवाकर अपनी दुकान पर सुरक्षा होने का दावा करते है तो ये चौंकाने वाली खबर आप ही के लिए है। आज कल करनाल में 3 महिलाएं कपड़े की दुकानों व् शोरूम को अपना निशाना बनाने में जुटी है। ये महिलाएं दिल्ली नम्बर की ग्रे कलर की आल्टो कार पर आती है जिसका नम्बर अंत में 5444 बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले बीती 29 सितम्बर को करनाल के मॉडल टाउन इलाके में स्तिथ ओढ़नी कलेक्शन पर दोपहर करीब 3 बजे 3 महिलाएं आती है और शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को कपड़े दिखाने को कहती है। जिसके बाद ये तीन महिलाएं एक दूसरे को कवर करते हुए शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को चकमा देते हुए बड़े शातिराना तरीके से 5 कुर्तियां अपने कपड़ों में छिपा लेती है और एक- एक करके वहां से रफू चक्कर हो जाती है।
ये पूरी वारदात ओढ़नी कलेक्शन पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। परंतु जब तक संचालक परमिंदर सिंह व् कर्मचारियों को इसके बारे में पता लगा तब तक ये महिलाएं अपने हाथ की सफाई दिखाकर फरार हो चुकी थी। ओढ़नी कलेक्शन के मालिक परमिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इतनी सावधानी बरतने के बावजूद इस तरह की घटना से वो सकते में है। जिस समय यह वारदात हुई तब दुकान में उनकी दो महिला कर्मचारी थी। करनाल पुलिस को उन्होंने इसकी शिकायत दे दी है। उन्होंने बताया कि चुराई गई प्रति कुर्ति की कीमत करीब 22 से 2500 रूपए थी। जिसकी वजह से उन्हें करीब 10 हजार रूपए का नुक्सान हुआ है।
वंही दूसरी ओर सूचना मिली है कि करनाल के सदर बाजार स्थित भारत टेलर पर भी यही महिलाएं 29 सितम्बर को अपने हाथ की सफाई करीब 2 बजे दिखा चुकी है। जंहा से इन्होंने 2 सूट चुराए है जिनकी कीमत करीब 5 हजार रूपए बताई जा रही है। भारत टेलर के संचालक भारत ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि ये महिलाएं दिल्ली नम्बर आल्टो पर आई थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो दूसरे ग्राहकों के साथ काम में व्यस्त हुए ये महिलाएं उनके यहां से 2 सूट लेकर फरार हो गई। जिसके बारे में उन्हें कुछ देर बात पता चला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सदर चौकी में शिकायत दे दी है।