Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Dec, 2017 12:35 PM
करनाल से सिरसा जाने वाली बंद की गई बसों को दोबारा से चालू कर दिया है। बसें दोबारा से चालू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा, सवारियां सीधे ही करनाल से सिरसा जा सकेंगे। काबिलेगौर है कि करनाल से सिरसा जाने वाली बसें जो सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर व 8...
करनाल(ब्यूरो):करनाल से सिरसा जाने वाली बंद की गई बसों को दोबारा से चालू कर दिया है। बसें दोबारा से चालू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा, सवारियां सीधे ही करनाल से सिरसा जा सकेंगे। काबिलेगौर है कि करनाल से सिरसा जाने वाली बसें जो सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर व 8 बजकर 40 मिनट पर चलती थी, उन्हें डी.जी. रोडवेज के रिसीट कम होने के चलते बंद करने के आदेश जारी किए थे, बसें काफी दिनों से बंद चल रही थी जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
रोडवेज अधिकारियों के पास लगातार बस दोबारा से चालू करने की शिकायतें आ रही थी, साथ ही यात्रियों की संख्या भी बढ़ चली थी। जिसे देखते हुए रोडवेज जी.एम. द्वारा दोनों बसों को दोबारा से चालू करने के आदेश जारी किए गए है। दोनों बसें शुक्रवार से अपने पहले वाले निर्धारित समय पर चालू होंगी। इससे पहले ही 5 बजकर 10 मिनट पर करनाल से सिरसा के लिए बस चल रही है। रोडवेज महाप्रबंधक जयपाल राणा ने बताया कि 2 बसें जो पहले बंद कर दी गई थी, उन बसों को दोबारा से शुक्रवार से चलाया जाएगा। बसें करनाल से सिरसा के लिए चलाई जाएंगी।