Edited By Updated: 08 Feb, 2016 11:25 AM
मुख्यमंत्री की गृह नगरी करनाल में कांग्रेस ने आज एक अनूठा प्रदर्शन किया।
करनाल (कमल मिड्ढा): मुख्यमंत्री की गृह नगरी करनाल में कांग्रेस ने आज एक अनूठा प्रदर्शन किया। इसमें कुत्तों के गले में तख्तियां लटकाकर अपनी नसबंदी पर हुए 70 लाख रुपए का हिसाब मांगा। इस तरह के हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के साथ कुत्ते भी शामिल हुए। प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने की।
मिडिया से बातचीत में पूनिया ने कहां कि इस प्रदर्शन के माध्यम से गूंगी और बहरी सरकार से बेजुवान जानवर हिसाब मांग रहे है। नगरनिगम में हुए इस कुत्तों की नसबंदी के घोटाले में आम लोगों को सरकार ने मूर्ख बनाया हैं।
करनाल के लोग अब मुख्यमंत्री और अफसरों से हिसाब मांगेगे। कांग्रेसी नेताओं में जय पाल मान, कृष्ण बसताड़ा, कृष्ण कुटेल, नीटू मान आदि शामिल रहे।