Edited By Updated: 30 Sep, 2016 03:52 PM
सी.एम. सिटी करनाल में आवारा कुत्तों व आवारा पशुओं से शहरवासी काफी परेशान है।
करनाल (कमल मिड्ढा): सी.एम. सिटी करनाल में आवारा कुत्तों व आवारा पशुओं से शहरवासी काफी परेशान है। शहर में दिनों-दिन आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता चला जा रहा है।
दिलचस्प बात तो यह है कि नगर निगम के पास कुत्तों को पकड़ने का कोई प्लान नहीं है ताकि शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आंतक से निजात मिल सके। गत दिवस सैक्टर-13 में रहने वाले नवीन वर्मा की 3 वर्षीय मासूम बच्ची का चेहरा कुत्तें ने नोंच दिया। एेसा तब हुआ जब मासूम बच्ची भूवी अपने घर के बाहर खड़ी थी।
हैरानी की बात तो यह है कि काफी देर प्रयास करने के बाद भूवी को कुत्तें के चंगुल से छुड़वाया गया तब तक कुत्तें ने भूवि के चेहरे को बुरी तरह से नोंच लिया था। हद तो तब हो गई, जब भूवि का पिता कुत्तों को पकड़ने की शिकायत लेकर नगर निगम मेयर के पास गया। वहां से उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। निगम अधिकारियों ने कहा कि अभी उनके पास कुत्तें पकड़ने की कोई योजना नहीं है। मामले को बोर्ड के समक्ष उठाया जाएगा।