Edited By Updated: 29 Aug, 2015 04:08 AM
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा पॉलिसी का उपहार दिया जाएगा। पॉलिसी ...
इंद्री (गुप्ता): खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा पॉलिसी का उपहार दिया जाएगा। पॉलिसी वितरण का कार्यक्रम 29 अगस्त को दोपहर बाद 4 बजे रामलीला ग्राऊंड में किया जाएगा। वह अपने कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री ने खुले दरबार में करीब 160 लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर इंद्री क्षेत्र के निगरानी कमेटी के चेयरमैन रणबीर गोयत, भाजपा नेता जगदीश गोयल, नंदलाल पांचाल, कंवलजीत मढ़ान, नन्द लाल बत्तरा, सुनील खेड़ा, सरदार चरणजीत सिंह, ऋषि पाल इंद्रगढ़, रोहताश काम्बोज, जय प्रकाश मुरादगढ़, जसमेर समेत कई लोग मौजूद थे।