गैंगरेप मामला- 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Dec, 2017 11:53 AM

women gangrape case   5 days later  police hands still

5 दिन पहले 2 विवाहित महिलाओं से हुए गैंगरेप के मामले में एस.आई.टी. गठित किए जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, अभी तक रेप करने वाले आरोपियों की पुलिस पहचान भी नहीं कर पाई है। महिलाओं ने जिस स्थान पर रेप किए जाने की बात कही है, वह एरिया पट्टी...

कैथल(सुखविंद्र):5 दिन पहले 2 विवाहित महिलाओं से हुए गैंगरेप के मामले में एस.आई.टी. गठित किए जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, अभी तक रेप करने वाले आरोपियों की पुलिस पहचान भी नहीं कर पाई है। महिलाओं ने जिस स्थान पर रेप किए जाने की बात कही है, वह एरिया पट्टी कौथ पंचायत का पड़ता है। सी.आई.ए.-1 टीम द्वारा आज गांव पट्टी कौथ के कुछ लोगों से पूछताछ की और घटना के बारे पूछताछ की।

पीड़ित महिलाओं का आज करनाल में अल्ट्रासाऊंड भी करवाया गया। एस.आई.टी. इंचार्ज डी.एस.पी. तरुण सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले में आरोपी अज्ञात हैं, जिस कारण कुछ समय लग रहा है। इस मामले में कोई निर्दोष न फंस जाए, इसलिए पुलिस बारिकी से जांच कर रही है। पीड़ित महिलाओं के कपड़ों का पुलिंदा व उस पर सिमन व अन्य सामान जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में तेजी आ सकती है।

कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव एस.पी. से मिले
महिलाओं से हुए गैंगरेप के मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव भीम सिंह महेशवाल कैथल पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों के साथ एस.पी. आस्था मोदी से मुलाकात की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। भीम सिंह ने कहा कि यह अपराध संगीन है लेकिन पुलिस मामले में धीमी गति से से कार्रवाई कर रही है। पुलिस पीड़ितों को धमका रही है। एक आरोपी रैपिड पुलिस के सामने से चला गया लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ा नहीं। भाजपा का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है। देवी राम कसान ने कहा कि अगर पीड़िताओं को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी धरना शुरू कर देगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!