सिकंदर हत्याकांड: हत्या का बदला लेने आए थे आरोपी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Jun, 2017 10:47 AM

sikandar massacre the accused were brought to avenge the murder

3 फरवरी 2017 को एक गैंगवार में गुहला निवासी सिकंदर की हत्या कर दी गई थी।

कैथल (सुखविंद्र):3 फरवरी 2017 को एक गैंगवार में गुहला निवासी सिकंदर की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों सुखदेव उर्फ सुखा व अन्य की 30 मई को कैथल कोर्ट में पेशी थी। पेशी के दौरान सुखदेव के साथी भी कोर्ट में आए थे। आरोप है कि सिकंदर गैंग के सदस्य कश्मीर व 3-4 अन्य ने पेशी पर आए हत्यारोपी सुखदेव के साथी भीम, प्रेम व बिंदर पर हमला बोल दिया। जैसे ही कश्मीर व उसके साथियों ने भीम, प्रेम व बिंदर पर गोली मारने की धमकी दी तो तीनों बख्शी खाने में जाकर छिप गए लेकिन आरोपी पीछे-पीछे वहीं पर पहुंच गए। इसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने युवकों की जान बचाई और पुलिस को देख आरोपी हथियार हवा में लहराते हुए फरार हो गए थे।

हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने एस्कोर्ट गार्ड ई.एच.सी. बलबीर सिंह की शिकायत पर कश्मीर सिंह व उसके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सी.आई.ए.-2 इंस्पैक्टर मुनीश का कहना है कि पुलिस ने कश्मीर व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपी सिकंदर की हत्या का बदला लेना चाहते थे। 

आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, इस हमले में आरोपी कश्मीर सिंह भी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कश्मीर सिंह का कहना है कि वह तो सिकंदर हत्याकांड में मुख्य गवाह और 30 मई को पेशी पर आया था लेकिन सिकंदर की हत्या के आरोपी नहीं चाहते कि वे उनके खिलाफ गवाही दें, इसलिए उस पर हमला करवाया गया। उधर, पुलिस कश्मीर पर हुए हमले की भी जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!