Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Dec, 2017 11:51 AM
2 सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा गुहला के गांव रामथली के पास हुआ। इसमें 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस को दी...
कैथल(सुखविंद्र):2 सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा गुहला के गांव रामथली के पास हुआ। इसमें 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामथली निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े 4 बजे एक मोटरसाइकिल चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। उसने गांव मेघमाजरा निवासी बजा सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में बजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसको पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हैड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव पोलड़ निवासी बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरा हादसा करनाल रोड पर शूगर मील के पास हुआ। इसमें 2 बाइक सवार को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।