Edited By Updated: 21 Oct, 2016 11:09 AM
सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पंजाबी महासभा के साथ-साथ कई समाज के लोगों में गुस्सा है।
कैथल (सुखविंद्र): सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पंजाबी महासभा के साथ-साथ कई समाज के लोगों में गुस्सा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग शहर की सड़कों पर निकले और रोहतक सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिहोवा चौक पर नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया।
पुतले में अचानक आग लगाने की वजह से कई कार्यकर्ता झुलस गए। हालांकि मौका संभल जाने से हादसा होने से टल गया। आग भभकने से पार्षद विनोद सोनी, सुखबीर कठवाड़ व कर्मबीर मुंदड़ी घायल हुए हैं और उनके कपड़े भी जल गए। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा एक सांसद हैं और उनकी एक गरिमा है। उन्हें इसके अनुकूल ही व्यवहार करना चाहिए।
प्रदर्शन कर पंजाबी समाज के काका सचदेवा, अशोक भारती, अनिल आहूजा, दीपक सचदेवा, सतीश सोनी, हरीश सचदेवा, अभय मलिक, लवली, पार्षद महेंद्र थरेजा, रजत थरेजा, रवि पाहवा, रणजीत, टोनी भंडुला, ओमप्रकाश बजाज, प्रदर्शन परूथी, अमरजीत छाबड़ा, दीपू पाहवा व दीपक कथूरिया ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को सत्ता से बाहर बैठना रास नहीं आ रहा है। वे किसी दूसरे समाज के नेता को बड़े पद पर या मुख्यमंत्री बनते नहीं देख सकते।