राहुल के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस को हर मोर्चे पर होगी सफलता हासिलः बृजपाल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Dec, 2017 02:45 PM

congress will achieve success on every front

राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल ली है और अब कांग्रेस हर मोर्चे पर सफलता हासिल करेगी। इसकी शुरूआत ही गुजरात और हिमाचल से होगी। युवा सोच से भाजपा घबरा गई है और गलत बयानबाजी कर रही है। गुजरात में भाजपा सरकार से सभी लोग परेशान हैं और वहां...

सीवन(ब्यूरो):राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल ली है और अब कांग्रेस हर मोर्चे पर सफलता हासिल करेगी। इसकी शुरूआत ही गुजरात और हिमाचल से होगी। युवा सोच से भाजपा घबरा गई है और गलत बयानबाजी कर रही है। गुजरात में भाजपा सरकार से सभी लोग परेशान हैं और वहां पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। उक्त शब्द प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल राणा ने सीवन में राज कुमार वधवा के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।

बृजपाल ने कहा कि राहुल के कांग्रेस की कमान संभालने से युवा वर्ग में आस की एक किरण जगी है और युवा इससे उत्सुक हैं। युवाओं को उम्मीद है कि एक बार फिर से कांग्रेस सत्ता में आने के बाद देश के विकास को गति देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वायदे जनता से किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई है। न तो लोगों को महंगाई से राहत मिल पाई है और न ही बेरोजगारों को रोजगार ही मिला है। लोग भाजपा के शासन से परेशान हो गए हैं और अब चुनाव की राह ताक रहे हैं। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलदेव सिंह बल्ली, राजकुमार वधवा, दलबीर सिंह, जसवंत सिंह, अमर सिंह, रवि राणा, टहल सिंह व मनजीत सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!