साइकिल यात्रा से भाजपा की झूठ की गठड़ी खोलूंगा : तंवर (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Dec, 2017 01:45 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में दौरे कर प्रदेश की अनुभवहीन भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता में जन जागरण अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा से...

गुहला चीका(ब्यूरो):हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में दौरे कर प्रदेश की अनुभवहीन भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता में जन जागरण अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा से भाजपा की झूठ की गठड़ी खोलेंगे। वह पूर्व हलका विधायक व पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह के निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली साइकिल जन चेतना यात्रा के लिए वह तैयार रहें। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि साइकिल यात्रा का शुभारंभ गुहला विधानसभा क्षेत्र से हो सकता है, क्योंकि यह क्षेत्र पंजाब सीमा के साथ सटा हुआ है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अब तक का सबसे कमजोर व अनुभवहीन मुख्यमंत्री बताया। पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर राहुल गांधी की पहली पसंद हैं जिसके चलते भविष्य में भी तंवर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी का ग्राफ कई गुना बढ़ा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!