हुड्डा की किसान पंचायतें ढकोसला: प्रेमलता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 11:24 AM

hooda farmers panchayat cheat pream lata

पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की जा रही किसान पंचायतों को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी एवं भाजपा विधायक प्रेमलता ने ढकोसला बताते हुए कहा कि...

जींद:पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की जा रही किसान पंचायतों को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी एवं भाजपा विधायक प्रेमलता ने ढकोसला बताते हुए कहा कि जब सत्ता से बाहर गए तो किसानों की याद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आने लगी है। सत्ता में रहते हुए 10 साल तक किसान हित में कोई भी फैसला लेना तो दूर किसान हितों को लेकर कोई काम नहीं किया। आज किसान हितैषी होने का ढोंग कांग्रेस के पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे है। वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उचाना में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस, इनैलो डूबते हुए जहाज हैं। अब तक किसी भी राज्य में कोई चुनाव हुआ हो वहां पर भाजपा को जीत मिली है। प्रदेश में भी कांग्रेस, इनैलो के नेता, कार्यकर्ता निरंतर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सी.एम. व नरेंद्र मोदी की विकास रूपी सोच, आम वर्ग हितैषी नीति से हर वर्ग खुश है। प्रदेश में भी हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के तहत काम कर रही है। विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं है। पहली बार प्रदेश में सत्ता सीन हुई भाजपा के शासनकाल से किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सब खुश हैं। केंद्र, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद एक भी घोटाले का मामला सामने नहीं आया है। बीती सरकार में एक से एक बड़ा घोटाला सामने आता था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!