Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Feb, 2018 01:26 PM
बधाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जहर निगलने के पीछे युवक का मानसिक रूप से परेशान होना बताया है। अलेवा थाना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर...
जींद(ब्यूरो): बधाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जहर निगलने के पीछे युवक का मानसिक रूप से परेशान होना बताया है। अलेवा थाना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बधाना गांव के अनिल ने सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को घटना का उस समय पता चला, जब काफी देर तक अनिल कमरे से बाहर नहीं आया और आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
परिजनों ने जब अंदर जाकर देखा तो अनिल मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता बलबीर ने बताया की अनिल शहर के निजी अस्पताल में कार्य करता था। पिछले 2 दिनों से ड्यूटी कर आते समय वह परेशान भी दिखाई दे रहा था। परेशानी का कारण भी पूछा गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसी परेशानी के चलते अनिल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।