प्याज ने निकाले आंसू, टमाटर की लाली में उछाल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Nov, 2017 02:09 PM

onion extracted  bum in tomatoes rouge

शादियों के सीजन के चलते फल और सब्जियों में बेइंतहा तेजी आ गई है। प्याज ने आंसू निकाल दिए जबकि टमाटर की लाली का रंग गहरा होने के साथ ही उसके भाव ने भी लंबी उछाल ले ली है। लिहाजा महंगाई ने रसोई संभालने वाली गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज के भाव...

हिसार(राकेश):शादियों के सीजन के चलते फल और सब्जियों में बेइंतहा तेजी आ गई है। प्याज ने आंसू निकाल दिए जबकि टमाटर की लाली का रंग गहरा होने के साथ ही उसके भाव ने भी लंबी उछाल ले ली है। लिहाजा महंगाई ने रसोई संभालने वाली गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज के भाव में इतनी तेजी आई है कि यह गरीब आदमी के हाथ से बाहर होता जा रहा है। आम आदमी मजबूरी में भी इन्हें खरीद पाने मे असमर्थ दिखाई दे रहा है। रसोई में टमाटर व प्याज आमतौर पर प्रयोग में लाने वाली सब्जी मानी जाती है परन्तु यही दोनों चीज गरीब के हाथ से बाहर हो गई है। 

बूढ़े व्यक्ति कहा करते थे कि यदि घर की हलात कमजोर है तो प्याज तोड़ कर उसके साथ रोटी खा लेनी चाहिए। इस कहावत को महंगाई ने बदल दिया है। अब हालत यह है कि गरीब का प्याज भी उसके हाथ से निकलता जा रहा है। अार्थिक स्थिति से कमजोर आदमी न तो सब्जी के बारे मे सोच सकता और न ही बीमारी के समय फल खरीदने के हिम्मत जुटा पाता है। इस मंहगाई के दौर में आम आदमी का गुजारा करना इतना कठिन हो गया है कि वह अपनी तरक्की को छोड़ अपने सिर्फ गुजारा करने में ही दम लगा रहा है। इस एक माह के अन्दर फल और सब्जियों में डेढ़ गुणा भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

सब्जियां        आज के भाव   एक माह पहले
टमाटर                 60           40
प्याज                  60           40 
गोबी                   40            15
घीया                   20            10
खीरा                   30            15

फल        आज के भाव     एक माह पहले 
सेब                 100             70 
अनार               120            80 
अंगूर                200            160 
कीनू                 50              30 
अमरूद              60             40

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!