Edited By Updated: 25 Jul, 2016 01:27 PM
छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण का प्रण लेना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। यह बात पी.सी.एस.डी.वरि.मा. विद्यालय के संस्थापक
हांसी (विमल): छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण का प्रण लेना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। यह बात पी.सी.एस.डी.वरि.मा. विद्यालय के संस्थापक श्यो प्रसाद शोरे वाले की जयंती पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता बंसल ने की। समिति के सचिव कमलेश गर्ग ने बताया कि सेठ श्यो प्रसाद ने स्वामी गणेशानंद की प्रेरणा से शिक्षा रुपी पेड़ को विद्यालय के रुप में लगाया, जिसकी छाया में आज हम बैठे हैं। हेमलता ने बताया कि मनुष्य समाज कल्याण में तत्पर रहकर अपना जीवन संवार सकता है।
विद्यालय प्राचार्य अशोक मित्तल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और चरित्र से पढ़ाई करके ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। एन.सी.सी., एन.एस.एस. व ईको क्लब विंग के नेतृत्व में अतिथिगण द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम रतेरिया, जय कुमार सिंगला, प्रकाश चन्द बंसल, राजेन्द्र बलोदा, दरिया सिंह सैनी, डॉ रामनिवास शर्मा, दीपक बंसल, राजेश बंसल सहित गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राएं, अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।