Edited By Updated: 25 Jun, 2016 08:31 PM
हिसार में आई.वी.एफ. तकनीक से बेटा चाहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हिसार(दिनेश भारती): हिसार में आई.वी.एफ. तकनीक से बेटा चाहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति इस तकनीक से बेटे की चाहत में बिश्नोई फर्टिलिटी सेंटर में आया था, जहां सेंटर के डाक्टर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल, आरोपी ने बिश्नोई फर्टिलिटी सेंटर में आकर डॉक्टर से आई.वी.एफ तकनीक से बेटा पैदा करने की बात कही। आरोपी से बात कर जब डॉक्टर को पता लगा कि उसकी 2 बेटियां हैं तो उसने पुलिस को सूचित कर उसे गिरफ्तार करवा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली से आया था और वह दिल्ली एयर इण्डिया में है।
गौरतलब है कि इस तकनीक से केवल उन लोगों की ही संतानें पैदा की जाती हैं जिसकी पहले कोई संतान न हो। आपको ये भी बता दें कि बिश्नोई फर्टिलिटी सेंटर में अमृतसर के एक बुजुर्ग दंपति के यहां आई.वी.एफ. तकनीक द्वारा संतान पैदा करने के बाद चर्चा में आया था।