सीएम खट्टर के OSD की बदजुबानी, JNU की छात्राओं को बताया वैश्या

Edited By Updated: 13 Feb, 2016 10:39 PM

haryana manohar lal khattar tweet terrorist police

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए देश विरोधी प्रकरण पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी जवाहर यादव ने विवादित बयान दिया है।

चंडीगढ़: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए देश विरोधी प्रकरण पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी जवाहर यादव ने विवादित बयान दिया है। जवाहर यादव ने जेएनयू में हुए देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को खूब भला बुरा कहा। यादव ने ट्वीट करते हुए देश विरोधी नारे लगाने वाली लड़कियों को वैश्याओं से भी बत्तर बता दिया है। 

 

यादव ने लिखा, ''जेएनयू में लड़कियां जो देशद्रोही नारेबाजी कर रही थीं उनके लिए सिर्फ इतना ही कहूंगा कि तुमसे अच्छा तवायफे होती हैं जो अपना जिस्म बेचती हैं देश नहीं। मुख्यमंत्री के ओएसडी द्वारा की गई यह टिप्पणी उन्हें मुसीबत में डाल सकती है। छात्राओं के लिए इस तरह की टिप्पणी करने पर उन्हें विपक्ष की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है।'' 

 

हालाकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे किए गए ट्वीट के गलत भावार्थ निकाले गए । इसलिए मैं अपने बयान को वापिस लेता हूं। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नही था।

 

गौरतलब है कि तीन दिन पहले जेएनयू में आतंकी अफजल गुरु की फांसी पर आयोजित कांफ्रेंस में छात्र-छात्राओं ने देश विरोधी नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। मामला गर्माने के बाद दिल्ली पुलिस ने छात्र संगठन के अध्यक्ष और कुछ अन्य युवाओं को गिरफ्तार भी किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!