आप पार्टी 30 अक्तूबर तक प्रदेश में कार्यकारिणी बनाएगी : बाल्याण

Edited By Updated: 30 Aug, 2015 09:19 PM

article

आम आदमी पार्टी का हिसार,सिरसा, फतेहाबाद व जींद जिले का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जाट धर्मशाला में हुआ।

हिसार, (महेन्द्र) : आम आदमी पार्टी का हिसार,सिरसा, फतेहाबाद व जींद जिले का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जाट धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन में पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं दिल्ली के उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्याण व पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद विशेष रूप से उपस्थित हुए। 
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेश बाल्याण ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब गुडग़ांव नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और फीडबैक लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध में आम आदमी के साथ खड़े हों, जरुरत हो तो आंदोलन करें। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश भरने के लिए उन्होंने यह ऐलान भी किया कि 30 अक्तूबर तक प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें उन सक्रिय लोगों को शामिल किया जाएगा, जो आम आदमी के साथ बैठकर आम आदमी की भावनाओं को समझ सकेगा। 
     वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव खत्म कर एकजुट होकर काम करने की अपील की। पार्टी के जिला संयोजक विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए पार्टी हिसार में जल्द ही मजबूत होकर उभरेगी।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!