Watch Video: लव जिहाद में फंसी युवती ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

Edited By Updated: 29 Aug, 2015 11:57 AM

हिसार में लव जिहाद जैसे कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला हिसार के पटेल नगर का है। सुनीता के साथ पहले बड़े शातिराना ढंग से प्यार का खेल खेला गया

हिसार (दिनेश भारती): हिसार में लव जिहाद जैसे कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला हिसार के पटेल नगर का है। सुनीता के साथ पहले बड़े शातिराना ढंग से प्यार का खेल खेला गया और फिर धर्म परिवर्तन कर उसे शादी के जाल में फंसा लिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि युवक दाऊद और उसकी पत्नी का यही धंधा है पहले वो भोली-भाली लड़कियों को अपने प्यार में फंसाते हैं फिर उनकी जिदंगी बर्बाद कर दी जाती है।

पीड़ित महिला ने बुलंदशहर में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है क्योंकि उसका धर्म परिवर्तन बुलंदशहर में करवाया गया था। सुनीता ने बताया कि दाऊद की पत्नी बुटीक की आड़ में लड़कियों को अपने पास बुलाती थी और उनसे गलत काम करवाए जाते थे। महासभा के पदाधिकारियों को अपन आपबीती में सुनीता ने बताया कि उसकी सारी प्रॉपटी भी हड़प ली और उसे घर से धक्के मार कर घर से निकाल दिया। सुनीता ने गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उसे न्याय दिलाया जाए। हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि महिला के साथ गलत हुआ है और इसके लिए आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!