1175 कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं नियमित : विज

Edited By Updated: 31 Jul, 2015 05:05 PM

article

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत काम कर रहे 1175 कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया है।

चंडीगढ़ (संघी): हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत काम कर रहे 1175 कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया है। इससे 3 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार की इस सकारात्मक पहल पर नियमित किए गए कर्मचारियों में ग्रुप-ए के 8 तथा ग्रुप-बी के 90 अधिकारी शामिल हैं, जबकि इससे ग्रुप-सी के 1025 तथा ग्रुप-डी के 52 कर्मचारियों को लाभ होगा। ये कर्मचारी पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से अपनी नौकरी के स्थाई होने की बाट जोह रहे थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!