Edited By Updated: 25 Jul, 2016 05:31 PM
हरियाणा के हिसार में 3 महीने पहले रिबन कटाई में एक दर्दनाक हादसा हो गया था, जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन की शादी नही हो पाई थी।
हिसार: हरियाणा के हिसार में 3 महीने पहले रिबन कटाई में एक दर्दनाक हादसा हो गया था, जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन की शादी नही हो पाई थी। अब 3 महीने बाद दुल्हन की दुआएं उसे से मंडप में ले आईं है।
एेसे हुआ था दर्दनाक हादसा
आपको बता दें चंदूलाल गार्डन के महेंद्र सैनी के बेटे अमन और महाबीर कॉलोनी के दिलबाग सिंह सैनी की बेटी की 28 अप्रैल को शादी निर्धारित की थी। इन परिवारों ने सब्जीमंडी चौक के पास शादी की रस्म पूरी करने का निर्णय किया था। रात 9 बजे दूल्हा अमन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ढुकाव पर पहुंचा था। वहां रिबन काटने की रस्म होनी थी। कैंची बॉक्स नहीं खुला था। इतने में दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्तौल का पिछला हिस्सा कैंची बॉक्स पर खोलने के लिए दे मारा था। अचानक पिस्तौल से चली गोली दूल्हे अमन के सिर के अगले हिस्से में जा धंसी थी।
बस फिर क्या था उसे एक अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था, जहां ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी थी। अमन उर्फ कर्मजीत का कहना है कि वह हादसा एक बुरे सपने जैसा था। वो उसे भूलना चाहता है। उसने बताया कि इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है। हालांकि इस बारे में उसे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। सिर में गोली धंसने के बावजूद मैं जिंदा बच गया, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।
दूल्हन बोली, काफी लोगों ने मेरे पिता से कहा था कि वे लड़की का रिश्ता दूसरी जगह कर दें, जरूरी नहीं कि अमन दिमागी तौर पर ठीक हो, लेकिन हमारे परिवार ने किसी की बात नहीं मानी। मैंने ठान लिया था कि शादी अमन से ही करूंगी।