Edited By Updated: 12 Apr, 2017 04:10 PM
गांव देवबन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
कैथल (सुखविंद्र):गांव देवबन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के फूफा ने तितरम थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। ईश्वर सिंह निवासी गांव बालू ने बताया कि उसके साले का लड़का तरसेम कई सालों से उनके घर में रह रहा था। वह देवबन कैंची चौक पर चल रहे जाट समाज के धरने में प्रतिदिन जाता था। मंगलवार को सुबह वह धरने पर जाने के लिए घर से निकला था। जब तरसेम देवबन गांव के पास पहुंचा तो तेजगति व लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया। हादसे में तरसेम घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तरसेम ने दम तोड़ दिया। तितरम थाने से जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल ईशम सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।