MP के किसानों की हत्या पर यूथ कांग्रेस का दिखावा, फोटो के लिए किया रेल रोको प्रदर्शन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jun, 2017 04:27 PM

youth congress rail roko protest

आज यूथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में रेल रोको प्रदर्शन किया। दरअसल आज यूथ कांग्रेस पूरे देश में मध्य प्रदेश के अंदर किसानों की हत्या के विरोध

जींद(विजेंदर कुमार):यूथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में आज रेल रोको प्रदर्शन किया। दरअसल मध्य प्रदेश के अंदर किसानों की हत्या के विरोध में उन्होंने एेसा प्रदर्शन किया। लेकिन जींद में इनके रेल रोको प्रदर्शन को महज एक दिखावा ही कहा जाएगा क्योंकि केवल रुकी हुई रेल के आगे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर फोटो सेशन करवाया और चलते बने। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोटो खिंचवाने के तुरंत बाद रेलवे पुलिस ने उनको रेल के आगे से हटने का इशारा किया, जिस पर कार्यकर्ता तुरंत हटकर चलते बने।
PunjabKesari
वहीं जब इस मामले में रेलवे पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फोटो खिचवाया और चले गए। इसलिए कोई मामला भी दर्ज नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अपनी उपज के वाजिब दाम सहित 20 मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के किसान एक जून से 10 जून तक आंदोलन पर हैं। इसी आंदोलन के छठे दिन यानि मंगलवार को मंदसौर जिले में पुलिस गोलीबारी में 5 किसानों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!