प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति के मौत की साजिश, 10 महीने बाद हुआ पर्दाफाश (Pics)

Edited By Updated: 24 Mar, 2017 01:40 PM

yogesh battara murder case busted

हुड्डा सैक्टर-17 के बिजनेसमैन योगेश बत्तरा मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित को मर्डर के 10 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।

यमुनानगर (सतीश):हुड्डा सैक्टर-17 के बिजनेसमैन योगेश बत्तरा मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित को मर्डर के 10 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। करनाल की सी.आई.ए-2 ने मृतक योगेश बत्तरा की पत्नी प्रियंका बत्तरा को कोर्ट में पेश किया। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) गीतांजलि गोयल की कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता एस.पी. ढांडा व पीड़ित परिवार की ओर से अधिवक्ता एम.आर. अनेजा, अधिवक्ता के.बी. मेहता पेश हुए। आरोपी महिला को दोपहर के समय पेश किया गया। मृतक योगेश का परिवार व उसके रिश्तेदार भी अदालत परिसर के बाहर सुबह से बैठे थे। ध्यान रहे यह मामला शहर जगाधरी पुलिस ने सितम्बर-2016 में दर्ज किया था। शहर जगाधरी पुलिस व सी.आई.ए.-1 ने भी इसकी जांच की थी। अब करनाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

भेंट की गई कार का हत्या में किया प्रयोग
जांच टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि प्रियंका ने रोहित को कार उपहार में भेंट की थी। हत्या के दौरान इस कार का प्रयोग किया गया था। उसे उत्तर प्रदेश से रिकवर किया जाना है। इसी तरह हत्या में किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है उन्हें भी बरामद करना बाकी है। परिवार के मुताबिक उनके बेटे को इंजैक्शन दिया गया और तकिए से उसके सांस बंद कर दिए गए। पुलिस इन पहलुओं पर भी जांच कर रही है। 

प्रियंका ने खुद को बताया बेकसूर
कोर्ट में पेशी के दौरान प्रियंका बत्तरा ने कहा कि वह बेकसूर है। यह सारा मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में जगाधरी शहर पुलिस व सी.आई.ए.-1 भी जांच कर चुकी है। करनाल पुलिस कोई भी नया तथ्य सामने लेकर नहीं आई है। घटना के दिन उसके बच्चे घर पर ही थे। इतना ही नहीं मौत की जानकारी ससुर व अन्य रिश्तेदारों को भी दी गई। 

यह है मामला 
40 वर्षीय योगेश की मौत 27 मई 2016 को हुई थी। योगेश हुड्डा में अपनी पत्नी प्रियंका व बेटी के साथ रहता था। मृत्यु के अगले दिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना में मोड़ उस वक्त आया जब 14 सितम्बर को योगेश के पिता सुभाष बत्तरा ने 14 सितम्बर को थाना शहर जगाधरी में अपनी पुत्रवधू प्रियंका व पुत्रवधू के प्रेमी जोगिंद्र मार्कीट निवासी रोहित के खिलाफ योगेश की हत्या करने की शिकायत दी थी। यह कदम उसने शक व सबूतों के आधार पर उठाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 सितम्बर को सुभाष बत्तरा की शिकायत पर प्रियंका व रोहित के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कर लिया था। परिवार के मुताबिक उनके बेटे का शरीर मौत के समय नीला था। 

योगेश को हटाने के लिए की गई थी प्लानिंग
सी.आई.ए.-2 की ओर से आए सब-इंस्पैक्टर रामफल ने बताया कि मामले का पूरा खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा। करनाल के एस.पी. इस मामले में प्रैस वार्ता कर सकते हैं। उन्हीं के निर्देशानुसार एस.आई.टी. कार्य कर रही है। पीड़ित परिवार को जब न्याय न मिला तो उसने डी.जी.पी. के समक्ष अपनी बात रखी। डी.जी.पी. के आदेशों पर एस.पी. करनाल ने एस.आई.टी. का गठन किया था। डी.एस.पी. विवेक चौधरी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। एस.आई. ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि रोहित व प्रियंका में काफी नजदीकियां थीं। उनमें आपसी संबंध भी थे। योगेश को हटाने के लिए प्लानिंग की गई। उसका सांस बंद करके हत्या को अंजाम दिया गया। इस मामले में उत्तर प्रदेश के 2 लोगों ने भी साथ दिया है, जिनकी गिरफ्तारी बाकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!