यशपाल मलिक ने जाटों से वसूला दो सौ करोड़ का चंदा: राजकुमार सैनी (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Dec, 2017 04:12 PM

कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी आज गोहाना में पे्रस वार्ता में जींद रैली से खुश नजर आए। उनका कहना है कि जींद रैली आज तक की सबसे बड़ी रैली रही, जिसे फ्लॉप करने के लिए प्रदेश की चार बड़ी पार्टियां विरोध करने में लगी थी। सांसद सैनी ने जाट आरक्षण को...

गोहाना(सुनील जिंदल): कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी आज गोहाना में पे्रस वार्ता में जींद रैली से खुश नजर आए। उनका कहना है कि जींद रैली आज तक की सबसे बड़ी रैली रही, जिसे फ्लॉप करने के लिए प्रदेश की चार बड़ी पार्टियां विरोध करने में लगी थी। सांसद सैनी ने जाट आरक्षण को लेकर जाटनेता यशपाल मलिक पर दो सौ करोड़ रूपए से अधिक चंदा वसूलने का आरोप लगाया है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए सांसद सैनी ने कहा कि, कांग्रेस ने गरीबी हटाई नहीं बल्कि बढ़ाई है।

PunjabKesari

जींद रैली की खुशी की जाहिर
शुक्रवार को गोहाना में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी मीडिया से रूबरू हो रहे थे। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि, जींद रैली को फ्लॉप करने मे प्रदेश की चार बड़ी पार्टियां विरोध करने मे लगी हुई थी, जिसमें बीजेपी पार्टी के कुछ नेता व कार्यकर्ता भी शामिल थे, लेकिन विरोध के बावजूद भी उमीद से दस गुना भीड़ वहां पहुंची। उन्होंने कहा कि वे जीन्द में हुई रैली को लेकर बेहद खुश हैं क्योंकि जीन्द की धरती पर आज तक इतनी बड़ी रैली नहीं हुई।

यशपाल मलिक पर चंदा हड़पने का आरोप
राजकुमार सैनी ने जाट नेता यशपाल मलिक आरोप लगाते हुए कहा कि, यशपाल मलिक महापुरषों के नाम पर दो सौ करोड़ से ज्यादा का चंदा जाटों से हड़पा है, और आज वही लोग यशपाल का विरोध कर उसे चंदे का हिसाब मांग रहे है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने बढ़ाई गरीबी: सांसद सैनी
सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस पार्टी व भूपेंदर हूडा पर निशाना साधते हुए कहा कि, सात दशक पहले जब हिन्दुस्तान आजाद हुआ तो उसके बाद सर्वाधिक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, मगर गरीबी तो हटी नहीं गरीब जरुर हट गये। उस समय से लेकर आज तक दो तिहाई गरीबों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अपने आप को किसानों और गरीबों का भला करने वाली पार्टी बताकर आमजन को ठगती रही है। 

जल्द करेंगे नई पार्टी का ऐलान
उन्होंने फिलहाल पार्टी की घोषणा इस वक्त न करने का फैसला लिया है लेकिन उनका कहना है कि, किसी भी राजनैतिक दल का गठन करने और उसकी घोषणा करने से पहले लोगों से सलाह मशविरा करना पड़ता है, व जन भावनाओं का जानना भी जरुरी होता है। और आने वाले दिनों में वे पार्टी का ऐलान जल्द ही करने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!