Edited By Updated: 10 Dec, 2016 01:33 PM
गत सुबह ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना यमुनानगर-जगाधरी जी.आर.पी. को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई...
यमुनानगर: गत सुबह ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना यमुनानगर-जगाधरी जी.आर.पी. को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्तिका शव रेल लाइन पर पड़ा हुआ है। मौके को देखते हुए कहा जा सकता है कि रेलगाड़ी से गिरने के बाद इसके सिर में चोट लगी जिससे इसकी मौत हो गई।
मृतक की उम्र लगभग 24 है तथा उसका कद लगभग 5.5 है। उसने नीली कमीज व बादामी पैंट पहनी हुई है। फिलहाल शिनाख्त के लिए उसका शव सिविल अस्पताल यमुनानगर के शव गृह में रखवाया हुआ है।