Edited By Updated: 26 Feb, 2017 09:48 PM
यमुनानगर की बिलासपुर पुलिस ने आज एक बडी सफलता हांसिल की है। बता दे कि वर्ष 2014 में एक ट्रेन में ब्लास्ट के बाद यह आरोपी झारखंड से फरार हो गया था और उस पर झारखंड...
यमुनानगर (हरिंदर सिंह):यमुनानगर की बिलासपुर पुलिस ने आज एक बडी सफलता हांसिल की है। बता दे कि वर्ष 2014 में एक ट्रेन में ब्लास्ट के बाद यह आरोपी झारखंड से फरार हो गया था और उस पर झारखंड सरकार ने पांच लाख रूपए का इनाम घोषित कर दिया था, लेकिन पुलिस इस तक पहुंचने में नाकामयाब हो रही थी। श्यामापहल पर कुल एक सौ से ज्यादा मामले हत्या लूट डकैती अहपहण और ट्रेन ब्लास्ट के दर्ज हैं। जबकि यह माइसं बिछाने में माहिर बताया जा रहा है। बिलासपुर पुलिस को जब इस मामले की सूचना लगी तो पुलिस ने बिना देर किए ही इस आरोपी को धर दबोचा। श्यामापहल को यह सूचना पहुंच चुकी थी और श्यामापहल गांव कोटडा से फरार होने ही वाला था। फिलहाल पुलिस ने श्यामापहल के साथ साथ दो महिलाओं उसकी बेटी और दमाद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। श्यामापहल यही पर रहने के बावजूद एमसीसी ग्रुप से जुडा हुआ था और ग्रुप के बारे में पूरी जानकारी रखे हुए था।
पुलिस के पास आने पर भी श्यामापहल अपना नाम सही नहीं बता रहा था। अारोपी अपना नाम महादेव बता रहा था। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो इसने अपना नाम श्यामापहल बताया। वही नक्सली ने माना कि उसका भाई कल्याण जोकि एमसीसी का चीफ बताया जा रहा है उस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रू का इनाम रखा हुआ है और इसका एक और भाई डिंपा जोकि पहले से ही झारखंड पुलिस हिरासत में है। हालांकि श्यामापहल यहा पिछले डेढ दो साल से रह रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद यमुनानगर के एसपी ने झारखंड के जिले खुंटी के एसपी से भी संपर्क साधा है और उनके द्वारा दिए गए हुलिए और पूरी पहचान के बाद श्यामापहल की पहचान भी पुख्ता हो गई है।