Edited By Updated: 16 Jan, 2017 11:11 PM
शहर की ग्रीन पार्क कालोनी में लोहड़ी पर्व मनाते समय झुलसी महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रीन पार्क कालोनी निवासी सपना जैन घर के बाहर लोहड़ी पर्व मना रही थी। इस दौरान वह आग की चपेट...
यमुनानगर : शहर की ग्रीन पार्क कालोनी में लोहड़ी पर्व मनाते समय झुलसी महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रीन पार्क कालोनी निवासी सपना जैन घर के बाहर लोहड़ी पर्व मना रही थी। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गई। जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्य आग को बुझाते तो वह गंभीर रूप से आग में झुलस गई थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रैफर कर दिया। वहां पर भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के अस्पताल में भेज दिया। जहां महिला की मौत हो गई।