Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jul, 2017 01:53 PM
टोहाना में सिंबल रोड पर शेलर फिटिंग करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मशीनरी गिरने से 7 मजदूर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती
टोहाना(सुशील सिंगला):टोहाना में सिंबल रोड पर शेलर फिटिंग करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मशीनरी गिरने से 7 मजदूर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि दो को अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में घायल बबलू पुत्र बसन्त 18 साल, शूकरु पुत्र गशि उम्र 35, गौतम पिता दामोदर 22 साल, मुन्ना पुत्र पंवारा रेफर किया, मिथुन पुत्र पनवाना, अनिल पुत्र अभिमन्यु और सुकेन पुत्र पड़ो सभी उड़ीसा के रहने वाले है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जबकि अन्य कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। वहीं घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।