'गुड़िया' को न्याय दिलाने के लिए महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Dec, 2017 08:41 PM

women organization performs justice for gudiya

हिसार के उकलाना में हुई शर्मसार घटना के अपराधियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर हर मांग उठ रही है। रोहतक में भी आज अखिला भारतीय जनवादी महिला समिति ने विरोध प्रदर्शन कर इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले हैवानों का...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हिसार के उकलाना में हुई शर्मसार घटना के अपराधियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर हर मांग उठ रही है। रोहतक में भी आज अखिला भारतीय जनवादी महिला समिति ने विरोध प्रदर्शन कर इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले हैवानों का पुतला जलाया। आरोपियों की गिरफ्तारी मांग के साथ भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देन का आरोप लगाया।

PunjabKesari

जनवादी महिला संगठन के कार्यकर्ता आज रोहतक में सोनीपत स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां उकलाना में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना का विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों के पुतले जलाए। अखिल भारतीय जनवादी महिला समीति की प्रदेश महासचिव सविता का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर सरकार लगाम लगाने में नाकाम है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि, आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं घट रही हंै, उकलाना में जिस तरह की घटना हुई वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!