Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Feb, 2018 06:03 PM
जींद जिले के नरवाना शहर के नजदीक धमतान गांव में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। तंवर यहां हरियाणा कांग्रेस की परिवर्तन रैली में शिरकत करने पहुंचे थे। ध्यान देने वाली बात ये कि इस रैली में महिला डांसर भी बुलाई गई थी। अब महिला डांसरों को...
नरवाना(गुलशन चावला): जींद जिले के नरवाना शहर के नजदीक धमतान गांव में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। तंवर यहां हरियाणा कांग्रेस की परिवर्तन रैली में शिरकत करने पहुंचे थे। ध्यान देने वाली बात ये कि इस रैली में महिला डांसर भी बुलाई गई थी। अब महिला डांसरों को बुलाने का कारण यही निकलता है या तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोरंजन करना था या फिर रैली में लोगों की भीड़ एकत्रित करना।
जाहिर सी बात है कि भाजपा की हुंकार रैली में अपेक्षित जन समूह न पहुंचने से कांग्रेस ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए नई तरकीब निकाली हो कि क्यों न रैली में महिला डांसरों को बुलाया जाए।
कांग्रेस की इस रैली में महिला डांसरों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डांस भी जमकर किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने भाषण में इनेलो और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज तक एसवाईएल का पानी इनकी मिलीभगत से नहीं आ सका।