Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jan, 2018 04:22 PM
जाद नगर की रहने वाली महिला ने प्रेमी के प्यार में अंधे होकर अपने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में बहा दिया। हैरानी वाली बात है कि घटना का खुलासा उसके ही पुत्र ने किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में...
टोहाना(सुशील सिंगला): आजाद नगर की रहने वाली महिला ने प्रेमी के प्यार में अंधे होकर अपने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में बहा दिया। हैरानी वाली बात है कि घटना का खुलासा उसके ही पुत्र ने किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक के चाचा बलविंदर ने बताया कि उसके भतीजे अनिल कुमार का विवाह 15 साल पूर्व चंदड निवासी अमरजीत कौर से हुआ था। वह काम-काज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। जिसके चलते उसकी बहू के गांव के ही युवक विनोद के साथ नजायज संबंध बन गए। दो जनवरी को अनिल काम से घर वापस अाया था। असकी पत्नी ने विनोद संग मिलकर उसे शराब पिलाई और बाइक पर बिठाकर ले गए और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें गिता काॅलोनी निवासी अनिल के लापता होने की शिकायत मिली थी। जिसके चार दिन बाद पुलिस को नहर से शव मिलने की सूचना मिली, लेकिन अभी तक नहर से शव को निकाला नहीं जा सका है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के अाधार पर केस दर्ज कर दोनों अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।