Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Feb, 2018 03:39 PM
सोनीपत पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हवन सामग्री प्रवाहित करने गए पति पत्नी में से पत्नी का नहर में गिरने का मामला सामने अाया है। मृतका की पहचान अंकिता (24) निवासी छौटू राम चौक सोनीपत के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात अपने पति के साथ नहर...
सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हवन सामग्री प्रवाहित करने गए पति पत्नी में से पत्नी का नहर में गिरने का मामला सामने अाया है। मृतका की पहचान अंकिता (24) निवासी छौटू राम चौक सोनीपत के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात अपने पति के साथ नहर में सामग्री प्रवाहित करने जा रही थी, जैसे ही वे गांव बड़वासनी पुल के पास पहुंची तो उनकी स्कूटी का बेलेंस बिगड़ गया और वे नहर में जा गिरी। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
इस मामले में गुस्साएं मृतका परिजनोें ने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया है उनका कहना है कि अब तक प्रशासन ने नहर का पानी कम नहीं करवाया है। जब तक नहर में डूबी अंकिता नहीं मिलेगी तब तक रोड पर प्रदर्शन करते रहेंगे। हालाकि मौके पर सदर थाना प्रभारी वे सोनीपत तहसीलदार मौजूद हैं। गोताखोर महिला नहर में महिला की तलाशी के लिए जुटे हैं।