Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Sep, 2017 10:54 AM
सेक्टर- 55 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला से पलवल निवासी सहकर्मी ने दोस्ती की आड़ में उसकाे अपनी हवस का शिकार
फरीदाबाद(पंकेस): सेक्टर- 55 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला से पलवल निवासी सहकर्मी ने दोस्ती की आड़ में उसकाे अपनी हवस का शिकार बना लिया। आराप है कि एक दिन महिला को घर में अकेला देख कर आरोपी वहां पहुंच गया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद आरोपी शादी करने का आश्वासन देने लगा। फिर आरोपी आए दिन झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। शादी की बात लगातार टालने पर पीड़िता ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया। बीती रात आरोपी दीवार फांद कर अंदर घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर- 55 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 55 इलाके के एक गांव में रहने वाली 34 वर्षीय एक महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उसके 12 व 8 साल के दो बेटे हैं। 6 साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था। जिसके बाद वह परिवार के गुजारे के लिए सेक्टर- 58 स्थित एक कंपनी में काम कर रही है। इसी कंपनी में पलवल का रहने वाला अकुंश भी काम करता है। अकुंश ने उसके विधवा होने का फायदा उठा कर उसके साथ घुलना मिलना शुरू कर दिया। फिर उसके बाद घिनौनी हरकत पर उतर आया।