विरंजन सागर महाराज की मां कल लेंगी सन्यास, त्याग देंगी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Nov, 2017 04:35 PM

viranjanga sagar maharaj sheela jain sanyas

जैन संत विरंजन सागर महाराज की माता शीला जैन गृहस्थ जीवन का त्याग करके सन्यास ले रही हैं। शीला जैन(75) मूलरूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। वे 13 नवंबर को सुबह 4 बजे जैन गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में अपने बाल उतरवाएंगी। करीब 10 दिन पहले...

हिसार(ब्यूरो): जैन संत विरंजन सागर महाराज की माता शीला जैन गृहस्थ जीवन का त्याग करके सन्यास ले रही हैं। शीला जैन(75) मूलरूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। वे 13 नवंबर को सुबह 4 बजे जैन गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में अपने बाल उतरवाएंगी। करीब 10 दिन पहले शीला जैन हिसार पहुंची थी। 
PunjabKesari
विरंजन सागर ने बताया कि उनकी माता शीला जैन की पिछले 10 साल से विराग सागर महाराज के प्रति साधना चल रही हैं। उनकी साधना को देखते हुए विराग सागर महाराज ने दीक्षा देने का निर्णय लिया है। पुराना गवर्नमेंट काॅलेज मैदान में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल पर सोमवार को शीला जैन गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज से दीक्षा ग्रहण करेंगी। महोत्सव स्थल पर 13 नवंबर को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक दीक्षा देने का कार्यक्रम चलेगा। इससे पहले सुबह 11 बजे शोभा यात्रा निकालकर शीला जैन का स्वागत किया जाएगा। दीक्षा से पहले माता शीला जैन ने जबलपुर में अपनी दो करोड़ की प्रॉपर्टी और अपने परिवार का त्याग कर साध्वी का रूप लेंगी। दीक्षा समारोह के दौरान विराग सागर महाराज शीला जैन को मंत्रों से दीक्षा के संस्कार देंगे। दीक्षा लेने के बाद शीला जैन साध्वी के रूप में सफेद साड़ी में रहेंगी। इस दौरान उनका पूरा परिवार उपस्थित रहेगा।

दीक्षा के बाद शीला जैन दिन में एक समय ही भोजन करेंगी। 10 दिन पहले शीला जैन गाड़ी से हिसार पहुंची थी लेकिन गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज से दीक्षा लेने के बाद पैदल विहार करेंगी। उनके तीन बेटे हैं जिनमें से एक का देहांत हो चुका है। उनकी एक बेटी अौर दामाद शिमला में रहता है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!