Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Jan, 2018 03:16 PM
हरियाणा की पुलिस के जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग का दावा तो करती है, लेकिन पुलिसकर्मी उसके बदले में सरकारी वेतन के साथ रिश्वत भी खाते हैं, तब जाकर उनका कोटा पूरा होता है। पुलिसकर्मियों की ये रिश्वतखोरी तो इनकी सबसे मनपसंदीदा चीजों में से एक है। इन...
पलवल (दिनेश कुमार): हरियाणा की पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग का दावा तो करती है, लेकिन पुलिसकर्मी उसके बदले में सरकारी वेतन के साथ रिश्वत भी खाते हैं, तब जाकर उनका कोटा पूरा होता है। रिश्वतखोरी पुलिसकर्मियों की मनपसंदीदा चीजों में से एक है। इन भ्रष्ट पुलिसवालों में न तो बड़े अफसरों का डर होता है, और न ही हरियाणा पुलिस की बदनामी का।
ठीक ऐसा ही मामला पलवल शहर के किठवाड़ी चौक पर देखने को मिला, जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालक से रिश्वत लेने का वीडियो चुपके से बना लिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पुलिसकर्मी पर अभी तक कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है।