Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 May, 2017 04:59 PM
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कुछ डॉक्टर बिना इजाजत लंबे समय से छुट्टी
चंडीगढ़:स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कुछ डॉक्टर बिना इजाजत लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं। जिसके कारण अस्पतालों में चिकित्सक सेवाएं सुचारू रुप से नहीं चल पाती। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर बिना इजाजत छुट्टियों पर हैं वे रिज्वाइन करें या रिजाइन दें।
अनिल विज ने बताया कि इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है ताकि उनकी जगह नई भर्ती की जा सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रुप से चल सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को ऐसे डॉक्टरों की पूरी जानकारी एकत्रित करने के आदेश दे दिए हैं।