Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Nov, 2017 12:33 PM
हरियाणा के फतेहाबाद में दस दिन पहले इलाज के लिए आई लड़की से डॉक्टर ने रेप किया था, वह स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के टॉप-10 स्टूडेंट्स में शामिल हुई है। वह चाहकर भी अपनी खुशियों का इजहार नहीं कर पा रही है क्योंकि उसके दिल-दिमाग पर घटना का गहरा असर पड़ा है।...
फतेहाबाद(ब्यूरो): हरियाणा के फतेहाबाद में दस दिन पहले इलाज के लिए आई लड़की से डॉक्टर ने रेप किया था, वह स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के टॉप-10 स्टूडेंट्स में शामिल हुई है। वह चाहकर भी अपनी खुशियों का इजहार नहीं कर पा रही है क्योंकि उसके दिल-दिमाग पर घटना का गहरा असर पड़ा है। लड़की के अनुसार 27 अक्टूबर को डॉ. जिम्मी जिंदल ने इलाज के बहाने काफी कुछ गलत किया। वह बड़ी मुश्किल से घर पर बता पाई। फैमिली को पता चलने पर डॉक्टर की पिटाई की थी। कुछ ही घंटों में शहर में बहुत कुछ हो गया। इस बीच अब उसके मेडिकल एग्जाम का रिजल्ट आया है जिसमें वह टॉप 10 में रही है, ऐसे में लड़की उसकी खुशी नहीं मना पा रही है। उसका कहना है कि अब वह इस रिजल्ट का क्या करेगी। वह कार्रवाई के लिए आगे आई लेकिन लोग दूसरी बातें बनाने लगे। जिससे वह आहत है। सच बताकर उसने क्या गलत किया। पीड़िता का कहना है कि उसका रिजल्ट अच्छा है लेकिन वह इसका क्या करेंगी। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे आगे बढ़े। 22 साल की यह लड़की पढ़ाई में होशियार थी हर क्लास, हर टेस्ट में अव्वल रही। स्कॉलरशिप तक ले चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सुक्रवार की दोपहर मनोवैज्ञानिक रोग का अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर जिम्मी जिंदल की दुकान में कुछ लोग अंदर घुसते हैं। उनका आरोप था कि डेंगू पीड़िता एक युवती मानसिक इलाज के लिए अपनी मां के साथ डॉक्टर जिम्मी के पास आई थी। आरोप है कि डॉक्टर जिम्मी जिंदल ने युवती की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसे टेस्ट करवाने के बहाने बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गया। वहां उसने युवती के साथ रेप किया। लड़की के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और डॉक्टर जिम्मी जिंदल के साथ मारपीट की। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने डॉक्टर को नंगा करके मुंह काला कर दिया और पूरे शहर में घुमाया।