Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jul, 2017 01:01 PM
हिसार जिले के सैनीपुरा गांव के समीप मिनी बस के दुर्घटना ग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही
हिसार(विनोद सैनी):हिसार जिले के सैनीपुरा गांव के समीप मिनी बस के दुर्घटना ग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दिल्ली के रहने वाले श्याम ने बताया कि सभी लोग मिनी बस में सवार होकर दिल्ली से राजस्थान के गूगा मेडी मेले में दर्शन के लिए जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि सैनीपुरा गांव के पास एक पशु के सामने आने से बस पलट गई। जिसमें 16 लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक बच्चा तथा बुजुर्ग महिला शामिल है।
सुमन ने बताया कि वह सबसे आगे बैठी थी। वह किसी तरीके से बाहर निकली। उसने देखा कि बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हुई थी। सामने होटल से कुछ लोगों आए और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुघर्टना की छानबीन शुरु कर दी है।