Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jun, 2017 04:46 PM
सिरसा में फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मिस्त्री अौर मजदूर की मौेके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल
सिरसा(सतनाम सिंह):सिरसा में फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मिस्त्री अौर मजदूर की मौेके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल सिरसा की अग्रवाल कॉटन फैक्ट्री में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। आज शाम अचानक दीवार गिर गई। जिससे एक मिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूर ने बताया कि दीवार निर्माण का काम चल रहा था। 25 फुट ऊंची दीवार बनाई जा रही थी। अचानक दीवार गिर गई।
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि ये हादसा कैसे हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है।