Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Mar, 2018 11:43 AM
सीएम सिटी करनाल में केवल 20 रुपए के लेनदेन के चलते 14 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने अाया है। शहर के सदर बाजार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक को मारने से पहले गुप्तांग में कई वार किए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों युवक भाई हैं।...
करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में केवल 20 रुपए के लेनदेन के चलते 14 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने अाया है। शहर के सदर बाजार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार कर्ण नाम का बच्चा घर से 20 रुपए लेकर निकला था। जब वे गली के बाहर पहुंचा तो वहां खेल रहे दो भाइयों ने उससे पैसे लेने चाहे। पैसे देने से मना करने पर वे मृतक कर्ण के साथ हाथापाई पर उतर अाए। दोनों ने उसके पेट व गुप्तांग पर लाते मारी, जिसके बाद कर्ण बेहोश हो गया। गंभीर हालात में जब तक उस अस्ताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार मृतक कर्ण के परिवार में उसके मां- बाप, बड़ा भाई- बहन है पिता दिल्ली में काम करते है और बड़ा भाई करनाल में ही कोई अपना काम करता है। गरीब तबके के यह लोग छोटा मोटा काम करके अपना अपना घर का गुजारा चला रहे थे।
फ़िलहाल पुलिस ने मृतक कर्ण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।