Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jul, 2017 11:00 AM
पाबनी रोड स्थित दादूपुर-नलवी नहर में डूबने से 2 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गत दोपहर गुलाबनगर के 2 बच्चे नहर में नहाने के लिए
यमुनानगर(हरिंदर सिंह):पाबनी रोड स्थित दादूपुर-नलवी नहर में डूबने से 2 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गत दोपहर गुलाबनगर के 2 बच्चे नहर में नहाने के लिए गए थे। जयसिटी के नजदीक नहर में छलांग लगा दी और वह दलदल में फंस गए। बाहर खड़े एक लड़के ने उन्हें डूबते समय देख शोर मचा दिया। सूचना पर जगाधरी थाना शहर प्रभारी सुभाष भी मौके पर पहुंचे। हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें निकाल लिया और जगाधरी सिविल हॉस्पिटल ले गए जहां डाक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक गुलाबनगर के वेदप्रकाश के 17 वर्षीय बेटे हरिप्रसाद व इसी एरिया के राजबीर के 14 वर्षीय बेटे साहिल की मौत हो गई। थाना शहर जगाधरी के एस.आई. एवं मामले के जांच अधिकारी विजय विवेक ने बताया कि नहर कच्ची पक्की होने के कारण हादसा हुआ। 12 फीट से अधिक पानी था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है।
ये वही दादूपुर नलवी नहर है, जिसमें केवल बरसात के दिनों में ही पानी आता है। मौजूदा सरकार इसे बंद करने जा रही है। वहीं इस हादसे का कारण इस नहर में कुछ दिन पहले छोड़ा गया पानी भी हो सकता है, लेकिन अभी कोई भी इस मामले पर बोलने को तैयार नही है। ये सब जांच में ही साफ हो पाएगा।