Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Mar, 2018 09:24 AM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में 5 मार्च को शुरू साइकिल परिवर्तन यात्रा तीर्थ नगरी पिहोवा में पहुंची। यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सतविंद्र सिंह संधू की ओर से परिवर्तन लाओ हरियाणा बचाओ रैली का आयोजन...
पिहोवा(ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में 5 मार्च को शुरू साइकिल परिवर्तन यात्रा तीर्थ नगरी पिहोवा में पहुंची। यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सतविंद्र सिंह संधू की ओर से परिवर्तन लाओ हरियाणा बचाओ रैली का आयोजन किया गया।लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. तंवर ने कहा कि पिहोवा में कांग्रेस की यह रैली अभूतपूर्व है। विपक्ष के समय में रैली में आई इतनी भीड़ इस बात का संकेत है कि लोगों ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
कांग्रेस आगामी चुनावों में पूरे विश्वास से झूठ, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता व जातिवाद के खिलाफ लड़ेगी। तंवर ने रैली के संयोजक व प्रदेश महासचिव सतविंद्र सिंह टिम्मी को रैली की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि मेहनत व संघर्ष कांग्रेस की पहचान है और अब संघर्षशील साथियों को मेहनत का फल मिलने का समय आ चुका है।
जिन लोगों ने दशकों से कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया, अब वह लोग ही आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनावों में टिकट देगी। अगली विधानसभा में कई साइकिल यात्री विधायक बनकर पहुंचेंगे। तंवर ने कहा कि 23 मार्च शहीद भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर वह उन्हें नमन कर गांव चौटाला से साइकिल परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगे।