Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Mar, 2018 01:25 PM
2 दिन पहले काम की तलाश में तीर्थ नगर आए युवक की किसी ने हत्या कर दी। सदर यमुनानगर पुलिस का पहला शक उसके 2 साथियों पर है, क्योंकि वे किराये के क्वार्टर से गायब हैं। सदर एस.एच.ओ. यमुनानगर राजीव मिगलानी....
यमुनानगर(ब्यूरो): 2 दिन पहले काम की तलाश में तीर्थ नगर आए युवक की किसी ने हत्या कर दी। सदर यमुनानगर पुलिस का पहला शक उसके 2 साथियों पर है, क्योंकि वे किराये के क्वार्टर से गायब हैं। सदर एस.एच.ओ. यमुनानगर राजीव मिगलानी के मुताबिक मृतक मनोज सहारनपुर के इकबालपुर का रहने वाला था। वहीं, आस-पास के लोगों से बातचीत करने के बाद सामने आया कि वह काम की तलाश में उत्तरप्रदेश से यमुनानगर आया था।
मृतक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक उसका थाना वैरीफाई नहीं हो सका। वहीं उसके दोनों साथियों को पकडऩे के लिए टीमें दबिश दे रही है। उनका दावा है कि जल्द ही हत्या का राज खोल दिया जाएगा। उनका कहना है कि मनोज की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।