पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला ने PM मोदी का जमकर उड़ाया मजाक

Edited By Updated: 13 Feb, 2017 04:35 PM

the former cm om prakash chautala pm modi fun

फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में पूर्व सी.एम. ओम प्रकाश चौटाला गत एक मीटिंग ली, जिसमें

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में पूर्व सी.एम. ओम प्रकाश चौटाला गत एक मीटिंग ली, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया और पी.एम. मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा जो उन्हें ऐसा पी.एम. मिला। उन्होंने कहा कि पी.एम. तो संसद में भी तालियां बाजाता नजर आता है ओर हर बात पर बहनों और भाईयों का राग अलापता है। उन्होंने कहा कि अब 5 राज्यों के चुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ हो जाएगा। मुझसे गलती हो गई जो मैं 2 दिन पहले जेल में चला गया, नहीं तो अपना राज आ ही जाना था। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने गद्दारी की है। उन्हें दोबारा पार्टी में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह चुनावों में उनके साथ की खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज वो लोग दुखी है जो सरकार में है, क्योंकि सारा माल तो आर.एस.एस. वाले खा रहे है, जो नागपुर मे बैठै है। राज बैठे लोगों को सिर्फ बदनामी मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताअों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी इस राज से नहीं डरते बल्कि आने वाले राज से डरते है और आप लोग जाहिर कर रखो कि आने वाला राज आपका ही होगा। उन्होंने 23 फरवरी को एस.वाई.एल. की खुदाई कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि शक्ति का प्रदर्शन मायने रखता है। उन्होंने वर्करों को ज्यादा से ज्यादा मैंबर बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि आने वाली सरकार अापकी है। इसमें कोई 2 राय नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!